भारत

कर्नाटक चुनाव: चुनाव नतीजों से पहले बी.एस. येदियुरप्पा ने बसवराज बोम्मई के साथ की बैठक

jantaserishta.com
12 May 2023 6:00 PM IST
कर्नाटक चुनाव: चुनाव नतीजों से पहले बी.एस. येदियुरप्पा ने बसवराज बोम्मई के साथ की बैठक
x
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य बी.एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई तथा अन्य के साथ उनके निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक की। चुनाव के नतीजे शनिवार को आएंगे। बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी, शहरी विकास मंत्री ब्यारथी बसवराजू, राज्यसभा सदस्य लहर सिंह और वरिष्ठ नेता ए.टी. रामास्वामी ने बैठक में भाग लिया।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक येदियुरप्पा के आवास पर हुई जिसमें एग्जिट पोल के नतीजों और जद (एस), निर्दलीय और अन्य पार्टियों के साथ संपर्क में रहने के कांग्रेस के प्रयासों पर चर्चा हुई।
सूत्र बताते हैं कि नेताओं ने जरूरत पड़ने पर राज्य में 'ऑपरेशन लोटस' की रणनीति पर भी चर्चा की। येदियुरप्पा को 'ऑपरेशन लोटस' का मास्टर माना जाता है। उन्होंने कांग्रेस और जद (एस) के विधायकों को तोड़कर दो बार सत्ता हासिल की थी।
बैठक वर्तमान राजनीतिक परि²श्य में महत्वपूर्ण है और राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story