भारत

राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने वाले को मिली धमकियां, शिकायत दर्ज

jantaserishta.com
7 April 2023 2:04 PM IST
राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने वाले को मिली धमकियां, शिकायत दर्ज
x

फाइल फोटो

बेंगलुरु (आईएएनएस)| पिछले साल मई में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने वाले कर्नाटक के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बेंगलुरू के येलहंका न्यूटाउन पुलिस थाने में दर्ज अपनी शिकायत में भरत शेट्टी ने दावा किया कि उन्हें फेसबुक और व्हाट्सऐप पर ओसामा शाह नाम के व्यक्ति से धमकी भरे मैसेज मिल रहे हैं।
शेट्टी ने कहा कि बदमाश ने उन्हें चेतावनी दी कि हम राकेश टिकैत के अपमान और हमले का बदला लेंगे। आपका समय शुरू हो गया है।
उन्होंने आगे आरोप लगाया, यह ओसामा शाह एक महीने से मुझे खत्म करने की धमकी दे रहा है। वह परिवार को भी धमका रहा है।
बता दें, जब टिकैत 30 मई, 2022 को बेंगलुरु के गांधी भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, तब शेट्टी ने अपने सहयोगियों शिवकुमार, प्रदीप कुमार और उमादेवी के साथ टिकैत पर हमला किया था।
पुलिस ने 450 पन्नों की चार्जशीट पेश की थी और 20 चश्मदीदों के बयान दर्ज किए थे। चार्जशीट में 89 गवाहों को नामजद किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story