भारत

मंदिर में महिला को घसीटा और पीटा, वीडियो वायरल

jantaserishta.com
6 Jan 2023 5:45 PM IST
मंदिर में महिला को घसीटा और पीटा, वीडियो वायरल
x
देखें वीडियो.
बेंगलुरू (आईएएनएस)| बेंगलुरू के एक मंदिर में एक महिला को लात मारने, घसीटने और डंडों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि, पीड़िता हेमवती ने अमृतहल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि उक्त घटना 21 दिसंबर को हुई थी और आरोपी अमृतहल्ली इलाके में लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के 'धर्मदर्शी' मुनिकृष्णा हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि महिला को बार-बार थप्पड़ मारे जा रहे हैं, बालों से पकड़कर घसीटा जा रहा है। जब वह भागने की कोशिश कर रही है तो आरोपी उसे डंडे से पीटते हुए दिख रहे हैं। मुनिकृष्णा के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हालांकि, मुनिकृष्णा ने पुलिस को बताया कि महिला ने दावा किया कि भगवान वेंकटेश्वर उसके पति थे और वह गर्भगृह में मूर्ति के बगल में बैठना चाहती थी। जब उसकी मांग खारिज कर दी गई तो उसने पुजारी पर थूका जिसके बाद उसे जाने के लिए कहा गया। महिला के नहीं मानने पर उसे पीटा गया और घसीटते हुए बाहर ले खींचा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story