भारत

अपने ही बच्चे को देखने नहीं दिया गया, कैमरे के सामने महिला ने खाया जहर

jantaserishta.com
7 March 2023 10:10 AM IST
अपने ही बच्चे को देखने नहीं दिया गया, कैमरे के सामने महिला ने खाया जहर
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला.
बेंगलुरु (आईएएनएस)| बेंगलुरु के देवनहल्ली में सोमवार को कैमरे के सामने एक महिला ने कथित तौर पर अपने बच्चे को देखने नहीं दिए जाने पर जहर खा लिया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना ओजोन उरबाना अपार्टमेंट के सामने हुई। महिला की पहचान तुमकुरु शहर की रहने वाली सुमैय्या बानो के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि सुमैय्या का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सुमैया दो साल पहले अपने पहले पति से अलग हो गई थी। कोर्ट ने उनके बच्चे की कस्टडी सुमैय्या को दे दी थी। उसका तलाकशुदा पति मोहम्मद इकबाल पिछले महीने उसके घर आया और बच्चे को ले गया।
बाद में उसे जानकारी मिली कि उसका पूर्व पति और बच्चा देवनहल्ली के पास रह रहे हैं। वह अपने बच्चे को वापस लेने के लिए वहां पहुंची। वहां उसका अपने पूर्व पति से झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने उसके घर के सामने जहर खा लिया और घटना का लाइव वीडियो बना लिया।
डॉक्टरों ने कहा है कि महिला को समय पर अस्पताल लाया गया इसलिए उसकी जान बच गई। देवनहल्ली पुलिस ने मामले में एक शिकायत और प्रति-शिकायत दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story