भारत
पत्नी ने बच्चों से मिलने से किया इंकार, गुस्साए पति ने लगाई घर में आग
jantaserishta.com
19 Nov 2022 3:23 PM IST

x
DEMO PIC
फिर...
हासन (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के हासन शहर से एक चौंकाने वाली घटना में सामने आई है, जहां शुक्रवार की आधी रात को एक व्यक्ति ने घर में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति की पत्नी ने उसे अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया था। घटना कर्नाटक के हासन जिले के डोड्डाबीकनहल्ली गांव की है।
इस घटना में पत्नी गीता और उसके बच्चे सात वर्षीय चिरंतन और पांच वर्षीय नंदन गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, दंपति में संपत्ति को लेकर झगड़ा था। उन्होंने गोरुरु पुलिस थाना क्षेत्र में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।
चार महीने से दोनों अलग रह रहे थे और गीता ने दोनों बच्चों को अपने पास रख लिया था। पति रंगास्वामी अपने बच्चों से मिलने जाता था और उनके साथ समय बिताता था। हालांकि शुक्रवार को गीता ने उन्हें अपने बेटों से मिलने से मना कर दिया।
बार-बार कहने के बावजूद गीता ने उसे अपने बेटों से मिलने की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया। इससे गुस्साए रंगास्वामी ने आधी रात को घर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दौरान घर के अंदर उसकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे।
घर को जलता देख पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे। किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और उनकी जान बचाई।
पुलिस ने आरोपी रंगास्वामी को गिरफ्तार कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





