भारत

लड़का पैदा न होने पर पत्नी से मारपीट, आरोपी पति गिरफ्तार

jantaserishta.com
27 March 2023 11:27 AM IST
लड़का पैदा न होने पर पत्नी से मारपीट, आरोपी पति गिरफ्तार
x

DEMO PIC 

गिरफ्तारी के डर से ससुराल वाले गायब हैं।
मैसूरु (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के मैसूरु जिले में लड़का पैदा नहीं होने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना एचडी कोटे कस्बे के पास सोनाहल्ली गांव की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चंद्रू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चंद्रू ने शिवम्मा से शादी की थी और उनकी दो बेटियां हैं।
चंद्रू इससे खुश नहीं था, उसे लड़का चाहिए था, जिसके चलते वह शिवम्मा को प्रताड़ित करता रहता था। चंद्रू के माता-पिता रामे गौड़ा और केंपम्मा भी लड़के की चाहत में शिवम्मा को परेशान करते थे।
परिवार के बुजुर्गों ने चंद्रू और उसके माता-पिता को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानें। चंद्रू ने किसी बात की परवाह न करते हुए अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
प्रताड़ना से परेशान शिवम्मा ने अपने पति के खिलाफ एच.डी. कोटे थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गिरफ्तारी के डर से ससुराल वाले गायब हैं। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story