भारत

परिवहन का खर्च वहन करने में असमर्थ व्यक्ति ने पत्नी के शव को कंधे पर उठाया

jantaserishta.com
7 Dec 2022 5:16 PM IST
परिवहन का खर्च वहन करने में असमर्थ व्यक्ति ने पत्नी के शव को कंधे पर उठाया
x

DEMO PIC 

लोग व्यक्ति के प्रति सहानुभूति दिखा रहे है।
चामराजनगर (आईएएनएस)| कर्नाटक के चामराजनगर जिले में बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के शव को बोरे में रखकर कंधे पर ले जाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह परिवहन का खर्च उठाने में असमर्थ था। मृतक पत्नी की पहचान 26 वर्षीय कलाम्मा के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, कलाम्मा और उसका पति रवि दो सप्ताह पहले येलंदूर शहर आए थे।
दोनों वन विभाग के भवन के पास प्लास्टिक का सामान इकट्ठा कर अपना गुजारा करते थे। इस बीच कलम्मा की तबीयत खराब हो गई और मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई।
चूंकि रवि के पास शव लेने जाने के लिए परिवहन का खर्च उठाने के पैसे नहीं थे, इसलिए उसने शव को बोरे डाला और कंधे पर लादकर सुवर्णावती नदी के पास दफनाने के लिए जाने लगा।
रास्ते में पुलिस को जब शक हुआ तो उसने उसे रोका और उससे पूछताछ की। वहीं कलाम्मा की मौत का सही कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस बीच, घटना से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग व्यक्ति के प्रति सहानुभूति दिखा रहे है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story