भारत
कर्ज से परेशान...एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या
jantaserishta.com
31 March 2023 1:07 PM IST

x
पत्नी और बेटियों को जहर दिया और बाद में खुद को फांसी लगा ली।
दक्षिण कन्नड़ (आईएएनएस)| कर्नाटक के मंगलुरु में एक लॉज में एक परिवार के चार सदस्यों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता शुक्रवार सुबह चला।
पुलिस ने कहा कि लॉज में एक कमरा 27 मार्च को 30 मार्च तक के लिए बुक किया गया था। शुक्रवार सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर परिवार के सदस्यों को मृत पाया। मृतकों की पहचान मैसूर के विजय नगर इलाके के निवासी देवेंद्रप्पा (48), उनकी पत्नी निर्मला (48) और बेटियों चैत्रा और चैतन्या के रूप में हुई है। दोनों नौ साल की हैं।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि देवेंद्रप्पा ने अपनी पत्नी और बेटियों को जहर दिया और बाद में खुद को फांसी लगा ली।
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि परिवार कर्ज के चलते इतना बड़ा कदम उठा रहा है। मंगलुरु के पुलिस आयुक्त कुलदीप जैन ने घटनास्थल का दौरा किया और आगे की जांच जारी है।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसआत्महत्याकर्जkarnatakakarnataka newskarnataka policesuicidedebt
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





