
x
DEMO PIC
एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।
दावणगेरे, (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के दावणगेरे जिले में हिट एंड रन मामले में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात अनागोड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी।
पीड़ितों की पहचान 24 वर्षीय परशुराम, 23 वर्षीय संदेश और 26 वर्षीय शिवू के रूप में हुई है, जो सभी दावणगेरे के पास रामनगर के निवासी हैं। युवक कटिहल्ली गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया।
दावणगेरे ग्रामीण पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के संबंध में स्थानीय लोगों से सीसीटीवी फुटेज और बयान ले रही है। अभी तक पुलिस को हादसे में शामिल वाहन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





