भारत

3 बहनों ने भाई को डूबने से बचाने की कोशिश की, सभी की मौत

jantaserishta.com
2 Nov 2022 5:05 PM IST
3 बहनों ने भाई को डूबने से बचाने की कोशिश की, सभी की मौत
x
जानें कैसे हुआ ये सब?
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक के विजयनगर जिले में बुधवार को एक दुखद घटना में, अपने भाई को एक तालाब में डूबने से बचाने की कोशिश में तीन लड़कियां डूब गईं, भाई को बचाने का प्रसास असफल रहा और सभी की मौत हो गई। बहनों ने अपने भाई को चन्नाहल्ली टांडा में अपने घर के पास तालाब में डूबते देखा और उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ी। हालांकि, इस दौरान तीनों बहनें डूब गईं। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभि (13), अश्विनी (14), कावेरी (18) और अपूर्वा (18) के रूप में हुई है।
मौके पर पहुंची पुलिस, दमकल और आपातकालीन सेवा कर्मियों ने तीन शवों को बाहर निकाला है। पुलिस ने बताया कि अपूर्वा के शव की तलाश की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story