भारत
सेवानिवृत्त आईबी अधिकारी की हत्या के मामले में तीन हिरासत में
jantaserishta.com
7 Nov 2022 1:30 PM IST

x
मैसूर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के मैसूर में खुफिया ब्यूरो (आईबी) के सेवानिवृत्त अधिकारी की हत्या के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
पीड़ित, पूर्व आईबी अधिकारी आर.एन. कुलकर्णी की 4 नवंबर को उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह मैसूर विश्वविद्यालय के मनसा गंगोत्री परिसर में टहल रहे थे। शुरुआत में मामला हिट एंड रन का दर्ज किया गया था।
बाद में सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा था कि 82 वर्षीय आईबी अधिकारी को एक कार ने कुचल दिया। परिवार को एक स्थानीय व्यक्ति की भूमिका पर संदेह था, जिसका पीड़ित के साथ संपत्ति का विवाद था।
पुलिस विभाग ने मामले की जांच के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है।
कुलकर्णी शारदानगर से कार से शाम की सैर के लिए मनसा गंगोत्री परिसर आए थे, तभी यह घटना हुई।
मैसूर के पुलिस आयुक्त डॉ. चंद्र गुप्ता ने कहा कि हत्या के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है।
कुलकर्णी 23 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। जिस कार से वारदात को अंजाम दिया गया था, उसके पास रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था और पुलिस सुराग जुटा रही है।
पुलिस ने कहा कि कुलकर्णी के परिवार के सदस्यों को उनकी भूमिका पर संदेह होने के बाद स्थानीय संदिग्ध गायब हो गया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
कुलकर्णी हावेरी जिले के सावनूर के रहने वाले हैं। वह 1963 में आईबी में शामिल हुए थे। उन्होंने आईबी में साढ़े तीन दशक तक विभिन्न भूमिकाओं और पदों पर काम किया था। उन्होंने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) और अन्य केंद्र सरकार की एजेंसियों में अपनी सेवाएं प्रदान की थीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





