भारत

युवक ने की दादी की हत्या, कार में शव रख शहर भर में घूमा

jantaserishta.com
9 Jun 2023 2:35 PM IST
युवक ने की दादी की हत्या, कार में शव रख शहर भर में घूमा
x
पुलिस ने घटनास्थल से बालों के नमूने और चश्मे को एकत्र किया और जांच शुरू कर दी है।
मैसूरु: कर्नाटक पुलिस ने 75 वर्षीय एक महिला की हत्या के मामले में उसके पोते को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि हत्या करने बाद आरोपी पूरे दिन शव को अपनी कार में रख घूमा था। गिरफ्तार पोते की पहचान मैसूर के गायत्रीपुरम लेआउट निवासी 23 वर्षीय सुप्रीत के रूप में हुई है। मृतक बुजुर्ग महिला सुलोचना (75) हैं।
पुलिस को 30 मई को मैसूर तालुक के सागरकत्ते गांव के पास एक बुजुर्ग महिला का शव मिला था। शव बुरी तरह जला हुआ था और उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने घटनास्थल से बालों के नमूने और चश्मे को एकत्र किया और जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारियों ने मैसूर शहर के नजरबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज एक लापता मामले के विवरण के बीच समानताएं पाईं, जहां पोता शिकायतकर्ता था। पूछताछ के दौरान पुलिस को पोते पर शक हुआ। काफी पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी दादी उसे अक्सर डांटती थी। 28 मई को दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपी ने अपनी दादी के साथ मारपीट की और तकिये से मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी।
बाद में शव को प्लास्टिक के कवर में लपेटकर कार्टन बॉक्स में रख दिया। सुप्रीत ने यह जानने के लिए एक कोरियन वेब सीरीज देखी थी कि डेड बॉडी को कैसे डिस्पोज किया जाता है। आरोपी कार में शव को रख केआरएस बांध के पास ले गया और आग लगा दी। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसने दिन भर कार चलाई थी, जिसमें उसकी दादी का शव पड़ा था और यहां तक कि शव को अंदर रखकर उसी वाहन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने थाने भी गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story