
x
सूचना पुलिस को दी.
हुबली: दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक के हुबली शहर में भगवान दत्तात्रेय की ऐतिहासिक मूर्ति को कुछ उपद्रवियों ने तोड़ दिया। इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। यह घटना हुबली के देशपांडे नगर के अपर्णा अपार्टमेंट की है। यहां पर जिस मंदिर में तोड़-फोड़ की गई, उसका इतिहास करीब 20 साल पुराना है। उपद्रवियों द्वारा तोड़-फोड़ की घटना को यहां पर एक कार्यक्रम के आयोजन के बाद अंजाम दिया गया। दरअसल, शनिवार की रात यहां पर नवरात्रि के मद्देनजर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था।
स्थानीय लोगों ने मंदिर में डांडिया का कार्यक्रम आयोजित करवाया था। इसकी समाप्ति के बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। लेकिन, जब वे सुबह दोबारा आए तो उन्होंने देखा कि मंदिर में भगवान दत्तात्रेय की मूर्ति खंडित थी। मूर्ति के चार भुजाओं को उपद्रवियों ने तोड़ दिया था।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उपनगरीय पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और पूरे इलाके में तनाव फैला हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





