भारत
कर्नाटक: बचाई गई बाघिन अब स्वस्थ, वापस वन अभ्यारण्य में छोड़ने की तैयारी
jantaserishta.com
27 Dec 2022 5:45 PM IST

x
DEMO PIC
विजयनगर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक वन विभाग के अधिकारी विजयपुरा जिले के एक चिड़ियाघर में बचाई गई बाघिन को वापस वन अभ्यारण्य में छोड़ने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि बाघिन पूरी तरह से ठीक हो चुकी है। वन अधिकारियों के अनुसार, प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी के पास विजयनगर जिले के कमलापुर में अटल बिहारी वाजपेयी प्राणी उद्यान में बाघिन का इलाज और देखभाल की जा रही है।
दांदेली के घने जंगलों में वन अधिकारियों ने बाघिन को बेहद कमजोर अवस्था में देखा था। इसके बाद उसे 19 दिसंबर को कमलापुर चिड़ियाघर में इलाज के लिए लाया गया।
डॉ. वाणी की देखभाल और उपचार के बाद बाघिन स्वस्थ हो गई। चिड़ियाघर के कर्मचारियों के अनुसार, वह दिन भर सक्रिय रहती है।
चिड़ियाघर के कार्यकारी निदेशक एम.एन. किरण ने कहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बरामद बाघिन को जंगल में छोड़ने का निर्णय लिया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





