भारत
छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में शिक्षक और प्रधानाध्यापक निलंबित, पीड़ितों के माता-पिता स्कूल परिसर में घुसे
jantaserishta.com
28 March 2023 11:27 AM IST

x
DEMO PIC
जानें पूरा मामला.
तुमकुरु (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक शिक्षा विभाग ने मंगलवार को तुमकुरु जिले के एक स्कूल शिक्षक और प्रधानाध्यापक को छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में निलंबित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, बोरागुंटे सरकारी प्राइमरी स्कूल के शिक्षिक मंजूनाथ ने छात्राओं के साथ हर रोज कथित तौर पर दुर्व्यवहार और यौन उत्पीड़न किया। इस बीच, प्रधानाध्यापक नटराज को कर्तव्य में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया।
पीड़ितों के माता-पिता, जिन्हें अपराध की सूचना मिली थी, अन्य स्थानीय निवासियों के साथ स्कूल परिसर में घुस गए और आरोपी शिक्षक से पूछताछ की।
भीड़ ने बाद में मंजूनाथ की पिटाई की और उसे पुलिस को सौंप दिया।
घटना के बाद खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) तिम्मा राजू, बदवनहल्ली पुलिस निरीक्षक हनुमंतरायप्पा और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) अनीता की एक टीम ने आरोपी शिक्षक द्वारा यौन उत्पीड़न के बारे में छात्रों से पूछताछ की थी।
मंजूनाथ वर्तमान में बदवनहल्ली पुलिस की हिरासत में है।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसप्रधानाध्यापक निलंबितयौन उत्पीड़नKarnatakaKarnataka NewsKarnataka PoliceHeadmaster suspendedSexual harassment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





