भारत

सांप की हुई सर्जरी, निकाला गया ट्यूमर

jantaserishta.com
30 Dec 2022 1:14 PM IST
सांप की हुई सर्जरी, निकाला गया ट्यूमर
x

DEMO PIC 

ट्यूमर से पीड़ित सांप को देखने के बाद वह तुरंत उसको डॉक्टर के पास ले आए।
धारवाड़, (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के धारवाड़ शहर में सांप की सर्जरी की गई और कैंसर के ट्यूमर को निकाला गया। कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सालय से जुड़े वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार पाटिल ने सफलतापूर्वक सर्जरी की है। एनिमल लवर और वन्यजीव कार्यकर्ता सोमशेखर चन्नाशेट्टी ने सांप को बचाया। ट्यूमर से पीड़ित सांप को देखने के बाद वह तुरंत उसको डॉक्टर के पास ले आए।
सोमशेखर चन्नाशेट्टी ने बताया है कि उन्हें घर में सांप घुसने को लेकर फोन आया था। जिसके बाद उन्होंने वहां से एक जहरीला ट्रिंकेट सांप रेस्क्यू किया। उन्होंने देखा कि उसके सिर में एक गांठ है।
वह सांप को डॉ अनिल कुमार पाटिल के पास ले गए और इलाज करने पर ट्यूमर का पता चला। सर्जरी के माध्यम से इसे हटाने का फैसला किया गया।
डॉ अनिल कुमार पाटिल ने बताया कि सांप बहुत ही संवेदनशील प्राणी होते हैं। इनका इलाज करना चुनौतीपूर्ण है। इस सांप के सिर और आंख के बीच ट्यूमर हो गया था। डेढ़ घंटे से अधिक समय तक सर्जरी चली।
उन्होंने कहा, यह एक जोखिम भरा ऑपरेशन था और इसे करना एक चुनौती थी, क्योंकि मस्तिष्क और आंख बहुत करीब हैं। मैंने सोमशेखर चन्नाशेट्टी से सांप को अपने पास रखने और उसकी देखभाल करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि सांप को और दो दिन ड्रेसिंग की जरूरत है। साथ ही अब देखना होगा कि क्या ट्यूमर फिर से बढ़ेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story