भारत
सीआईडी ने एडीजीपी के खिलाफ 1,406 पन्नों की चार्जशीट की दाखिल
jantaserishta.com
29 Sept 2022 12:09 PM IST

x
जानें पूरा मामला।
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक में पीएसआई घोटाले की जांच कर रहे आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने जेल में बंद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एडीजीपी अमृत पॉल के खिलाफ अदालत में 1,406 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। चार्जशीट बेंगलुरु की पहली एसीएमएम कोर्ट में पेश की गई है। मामले में आरोपी अमृत पॉल को 35वां आरोपी बनाया जा रहा है। सीआईडी जांच अधिकारी डीवाईएसपी बी.के. शेखर ने पॉल के खिलाफ 78 रिकॉर्ड, 38 गवाहों को घोटाले में उनकी भूमिका, अंजाम देने की साजिश और उप-निरीक्षकों के पदों के उम्मीदवारों से धन की वसूली का जिक्र किया है।
सूत्रों के अनुसार, सीआईडी ने घोटाले के संबंध में पहले ही चार्जशीट जमा कर दी थी, लेकिन इसमें पॉल का नाम और उनकी भूमिका का उल्लेख नहीं किया गया था।
जांच से पता चला है कि जिन आरोपियों ने उम्मीदवारों से पीएसआई पदों पर 1.35 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी, उन्होंने अपने सहयोगी शंभूलिंग स्वामी को पैसे दिए थे। सीआईडी ने उसके पास से 41 लाख रुपये जब्त किए थे।
भर्ती विभाग के एडीजीपी के रूप में काम करने वाले अमृत पॉल ने पीएसआई के 545 पदों की भर्ती घोटाला में अहम भूमिका निभाई थी। सूत्रों ने बताया कि भर्ती विभाग सुनीता बाई, आरपीआई मंजूनाथ और गार्ड से जुड़े अधिकारियों ने अमृत पॉल की भूमिका की पुष्टि करते हुए अपने बयान दर्ज किए हैं।
हालांकि, पॉल का कहना है कि यह घोटाला उनकी जानकारी के बिना हुआ था और उन्हें कोई पैसा नहीं मिला था। विपक्षी कांग्रेस ने घोटाले के सिलसिले में गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र के इस्तीफे की मांग की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





