भारत

महिला का वोट डालने के आरोप में मतदान अधिकारी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
10 May 2023 3:53 PM IST
महिला का वोट डालने के आरोप में मतदान अधिकारी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
x
मौके पर हंगामा कर दिया।
हुबली (आईएएनएस)| कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को वोटिग हो रही है। इस बीच एक महिला मतदाता की शियाकत के बाद एक मतदान अधिकारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिला का आरोप है कि अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया में मदद करते हुए उसका वोट भाजपा के पक्षा में डलवा दिया। यह घटना कलबुर्गी जिले के चित्तपुर निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर हुई। बासम्मा एंटूमन ने मतदान अधिकारी बी.सी. चौहान से अनुरोध किया था कि वह कांग्रेस उम्मीदवार प्रियांक खड़गे के पक्ष में अपना वोट डालेंगी। हालांकि, अधिकारी ने उनका वोट भाजपा उम्मीदवार मणिकांत राठौड़ के पक्ष में किया।
महिला ने इसका विरोध किया तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर हंगामा कर दिया। प्रियांक खड़गे ने मौके पर पहुंचकर चुनाव अधिकारी नवीन कुमार से शिकायत की। मतदान अधिकारी को तुरंत ड्यूटी से हटा दिया गया और उनके स्थान पर दूसरे अन्य अधिकारी को तैनात कर दिया गया।
शिकायत के आधार पर मतदान अधिकारी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। छतरपुर निर्वाचन क्षेत्र में पूर्व मंत्री और एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे का मुकाबला भाजपा के मणिकांत राठौड़ से है।
कांग्रेस का आरोप है कि मणिकांत राठौड़ के खिलाफ 80 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। कथित तौर पर मणिकांत राठौड़ का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उन्हें यह कहते सुना गया था कि मल्लिकार्जुन खड़गे के परिवार का सफाया कर दिया जाएगा। इससे कांग्रेस और भाजपा के बीच जोरदार टक्कर हुई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story