
x
जानें पूरा मामला.
बेंगलुरू (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने उस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जो एटीएम मशीन में पैसे जमा करने के दौरान 1.03 करोड़ रुपये कैश लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान उत्तर कन्नड़ जिले के मूल निवासी राजेश मेस्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि एक निजी एजेंसी में काम करने वाला आरोपी पत्नी के साथ लूट का माल लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड में काम करता है। एजेंसी के पास बैंकों से पैसा इकट्ठा करने और एटीएम में जमा करने का कॉन्ट्रैक्ट है। आरोपी राजेश मेस्ता इंचार्ज था।
उसे 28 दिसंबर, 2022 से बीटीएम लेआउट, कोरमंगला और बन्नेरघट्टा रोड के एटीएम में पैसे जमा करने का काम सौंपा गया था। आरोपी बिना सूचना दिए 1 फरवरी से कार्यालय में अनुपस्थित था।
जब कार्यालय के अधिकारियों ने संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका फोन बंद आया। ऐसे में उन्हें शक हुआ और एटीएम में जमा पैसे के खातों को वेरिफाई किया, तो पता चला कि उसने 1.03 करोड़ रुपये जमा नहीं किए हैं।
इस संबंध में सिक्योर वैल्यू इंडिया एजेंसी के उप निदेशक एसए राघवेंद्र ने मड़ीवाला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





