भारत

जीका वायरस का पहला मामला सामने आते ही कर्नाटक अलर्ट पर

jantaserishta.com
13 Dec 2022 11:53 AM IST
जीका वायरस का पहला मामला सामने आते ही कर्नाटक अलर्ट पर
x
बेंगलुरू (आईएएनएस)| कर्नाटक में जीका वायरस के पहले मामले की पुष्टि के बाद से स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है। उत्तरी कर्नाटक के रायचूर जिले की पांच साल की बच्ची में इस वायरस की पुष्टि हुई है।
राज्य सरकार ने इसका संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार से इस बीमारी की रोकथाम के लिए सभी एहतियाती उपाय शुरू करने का निर्देश दिया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में ठंड, बादल छाए रहने और बूंदाबांदी ने स्थिति को और जटिल बना दिया है, क्योंकि इन परिस्थितियों में वायरस तेजी से फैलता है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ के. सुधाकर ने कहा कि सरकार स्थिति को संभालने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी द्वारा किए गए परीक्षणों में बीमारी की पुष्टि हुई है।
बताया जा रहा है कि जीका वायरस से संक्रमित बच्ची को 13 नवंबर को बुखार आया था। माता-पिता ने उसे सिंधनूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पता चला कि वह डेंगू बुखार से पीड़ित है। बाद में, लड़की को विजयनगर आयुर्विज्ञान संस्थान (वीआईएमएस) में शिफ्ट कर दिया गया और 15 नवंबर से 18 नवंबर तक इलाज किया गया।
डॉक्टरों ने यूरिन और ब्लड के सैंपल पुणे लैब में भेजे।
देश में पहला जीका वायरस 2020 में केरल में पाया गया था। जीका वायरस से प्रभावित व्यक्तियों में बुखार, शरीर में दर्द और जोड़ों में दर्द, दाने और कंजंक्टिवाइटिस के गंभीर लक्षण पाए जाते हैं।
जीका वायरस मुख्य रूप से संक्रमित एडीज प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता है। ये मच्छर आमतौर पर दिन के समय काटते हैं। यह रोग असुरक्षित संभोग और रक्त संचरण से भी फैलता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story