भारत

कर्नाटक: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह, देखें LIVE

jantaserishta.com
20 May 2023 12:24 PM IST
कर्नाटक: मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह, देखें LIVE
x
नई दिल्ली: कर्नाटक में आज कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है. सिद्धारमैया मुख्‍यमंत्री तो डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. इसके अलावा कई विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलवाई जाएगी. बेंगलुरु के कांटेरावा स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12:30 बजे होगा. 13 मई को कर्नाटक व‍िधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए थे. कांग्रेस ने 135 सीटों, बीजेपी ने 66 सीटों और जेडीएस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है. कांग्रेस में सीएम पद की दावेदारी को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कई दिन तक गतिरोध जारी रहा था. हालांकि कई दिनों तक चली बैठक और आलाकमान की समझाइश के बाद दोनों नेताओं में सहमति बन सकी.
राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पहुंचे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story