
x
मचा हड़कंप।
कोडागु (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने मदिकेरी शहर में कथित तौर पर बम विस्फोट करने की धमकी देने वाले एक पार्षद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मदिकेरी नगर निगम के पार्षद मुस्तफा कोडागु जिले में जद (एस) से जुड़े हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि बम धमाकों की धमकी का ऑडियो क्लिप उनके पास है, जिसमें मुस्तफा पूरे मदिकेरी शहर को जलाने की बात कह रहे हैं।
ऑडियो क्लिप में आरोपी ने कहा, अगर हमलों की योजना हिंदुओं को निशाना बनाकर बनाई जाती है, तो सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की बदनामी होगी। आरोपी आगे कहता है कि ''50 सदस्यों की एक टीम बनानी होगी। इसके लिए सभी को 50 हजार से एक लाख रुपये का योगदान देना चाहिए। टीम के माध्यम से मदिकेरी शहर में पेट्रोल बम फटना चाहिए। पूरा शहर जलना चाहिए।''
ऑडियो में आगे कहते हुए सुना जा सकता है, उन्हें (हिंदुओं) मरने दो और हमें भी मरने दो। उन्हें डरना होगा। उनकी पार्टी खत्म होनी चाहिए। कम से कम 50 जगहों पर बम फटने चाहिए। भाजपा के लोगों को चुनाव लड़ने से भी डरना चाहिए।
पुलिस ने कहा कि आरोपी नगरसेवक शेषप्पा राय से फोन पर बात करने के बाद कॉल काटना भूल गया था, और अपने दोस्त अदबुल्ला से बात करने लगा। शेषप्पा राय ने अपने मोबाइल पर उनका बयान रिकॉर्ड कर लिया।
भाजपा विधायक और पूर्व अध्यक्ष के.जी. बोपैया ने घटना पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, यह हिंदुओं को डराने की योजना है और यह संदेह पैदा करता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





