भारत
कर्नाटक के मंत्री वी. सोमन्ना रुझानों में दोनों सीटों से पीछे
jantaserishta.com
13 May 2023 11:31 AM IST

x
बंगलुरू (आईएएनएस)| कर्नाटक के आवास मंत्री वी. सोमन्ना को दो सीटों से खड़ा करने का बीजेपी का दांव विफल होता दिख रहा है। वो दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं। विपक्ष के नेता सिद्दारमैया को उनके गृह क्षेत्र वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में हराने की भाजपा की महत्वाकांक्षी चाल भी मतगणना के रुझानों के अनुसार असफल रहने की संभावना है।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वरुणा सीट से सिद्दारमैया ने अपनी बढ़त 2,710 वोटों की कर ली है। कांग्रेस नेता को 6,576 मत मिले, जबकि सोमन्ना को अब तक 3,886 मत मिले हैं। सिद्दारमैया ने दूसरे दौर की समाप्ति तक 1,224 की बढ़त बना ली थी।
जद (एस) के उम्मीदवार भारती शंकर को 240 वोट ही मिले हैं। सोमन्ना के लिए आसान मानी जाने वाली चामराजनगर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार पुत्तरंगा शेट्टी ने 12,707 वोटों की भारी बढ़त हासिल कर ली है। सोमन्ना को भाजपा ने बेंगलुरु की गोविंदराजनगर सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया था। पार्टी ने पूर्व पार्षद उमेश शेट्टी को वहां से टिकट दिया था।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक चुनावकर्नाटक चुनाव नतीजेKarnatakaKarnataka NewsKarnataka ElectionKarnataka Election Result
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





