
x
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने श्रम मंत्री संतोष लाड के नेतृत्व में शनिवार को एक टीम को ओडिशा के रवाना किया। टीम वहां ट्रेन हादसे के बाद जारी राहत एवं बचाव कार्य में राज्य के लोगों की सहायता के लिए स्थानीय तथा रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय करेगी। मुख्यमंत्री ने इससे पहले इस बारे में राज्य के मुख्य सचिव और संबंधित अधिकारियों से बात की और उन्हें दुर्घटना स्थल पर जाकर कर्नाटक के लोगों को सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इस टीम में लाड के अलावा आपदा प्रबंधन विभाग के आयुक्त मनोज रंजन और अन्य अधिकारी हैं। सरकार के प्रवक्ता टी. अनिल कुमार आज सुबह की बालासोर के लिए रवाना हो चुके हैं।
Tagsमुख्यमंत्री सिद्दारमैयासिद्दारमैयासंतोष लाडबालासोर ट्रेन हादसाट्रेन हादसाबालासोरChief Minister SiddaramaiahSiddaramaiahSantosh LadBalasore train accidentTrain accidentBalasore
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





