भारत

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे बोले- शांति भंग हुई तो बजरंग दल, आरएसएस पर लगा देंगे प्रतिबंध

jantaserishta.com
24 May 2023 3:51 PM IST
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे बोले- शांति भंग हुई तो बजरंग दल, आरएसएस पर लगा देंगे प्रतिबंध
x
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने बुधवार बजरंग दल और आरएसएस को लेकर बड़ा बयान दिया है। मंत्री प्रियांक ने दोहराया, अगर राज्य की शांति भंग होती है तो उनकी सरकार बजरंग दल और आरएसएस जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगा देगी, और यदि भाजपा नेतृत्व को यह अस्वीकार्य लगता है, तो वे पाकिस्तान जा सकते हैं। मंत्री ने कहा कि हमने कर्नाटक को स्वर्ग बनाने का वादा किया है। अगर शांति भंग होती है तो हम विचार भी नहीं करेंगे कि यह बजरंग दल है या आरएसएस है। जब भी कानून हाथ में लिया जाएगा, प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुसार हम बजरंग दल और आरएसएस सहित किसी भी संगठन पर प्रतिबंध लगाएंगे।
बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खड़गे ने आगे कहा कि अगर भाजपा को परेशानी हो रही है तो उन्हें पाकिस्तान जाने दें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार हिजाब, हलाल कट और गोवध कानूनों पर प्रतिबंध को वापस लेगी। कुछ तत्व समाज में कानून और पुलिस के डर के बिना खुलेआम घूम रहे हैं। यह ट्रेंड तीन साल से चला आ रहा है।
भाजपा को समझना चाहिए कि लोगों ने उन्हें विपक्ष में क्यों बैठाया है। हमने कहा है कि भगवाकरण गलत है। कांग्रेस बसवन्ना के सिद्धांतों का पालन करती है, जिसका पालन सभी कर सकते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रियांक खड़गे एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी को 'नालायक' कहकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story