भारत

शख्स ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बीजेपी विधायक का नाम

jantaserishta.com
2 Jan 2023 9:54 AM IST
शख्स ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बीजेपी विधायक का नाम
x
मचा हड़कंप.
रामनगर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के रामनगर जिले में एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। उसने अपने सुसाइड नोट में भाजपा विधायक और पांच अन्य लोगों का नाम लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान बेंगलुरु में एचएसआर लेआउट के पास अमलीपुरा निवासी 47 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई। सुसाइड नोट में पूर्व मंत्री और महादेवपुरा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली हैं; जी. रमेश रेड्डी, के. गोपी, डॉ. जयराम रेड्डी, राघव भट और सोमैया का नाम शामिल है।
पुलिस ने कहा कि प्रदीप ने अपनी कार में खुद को सिर में गोली मार ली थी। वह रविवार को नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने परिवार के साथ बेंगलुरु के पड़ोसी शहर रामनगर में नेटटेगेरे के पास एक रिसॉर्ट में गया था।
बीच में वह बेंगलुरु स्थित घर लौटा और सुसाइड लिखा।
रिजॉर्ट वापस आने के बाद अपनी कार में आत्महत्या कर ली।
नोट में जिन पांच लोगों के नाम हैं, वे सभी प्रभावशाली लोग बताए जाते हैं।
नोट में कहा गया है कि आरोपियों ने एक रिसॉर्ट खोलने के सिलसिले में उससे 1.50 करोड़ रुपये लिए और उसे व्यवसाय में भागीदार बनाने का वादा किया था।
मुझे 2.50 करोड़ रुपये मिलने थे। भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली ने समझौता करने का प्रयास किया और मुझे केवल 9 लाख रुपये मिले।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story