
x
अबुबकर सिद्दीकी के रूप में हुई है।
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक के कोडागु जिले में गाय के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान सुंतिकोप्पा कस्बे के रहने वाले अबुबकर सिद्दीकी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, घटना सुंतिकोप्पा के पास अंडागोव गांव में हुई।
पुलिस ने बताया कि एक ग्रामीण सी.ए. देवैया ने अपनी गाय को खेत में चरने के लिए छोड़ दिया था और गांव के बाजार में खरीदारी करने चला गया था। बाजार से वापस आने के बाद देवैया ने देखा कि जहां उसकी गाय चर रही थी, सड़क के किनारे एक मोटरसाइकिल खड़ी थी। उसने सिद्दीकी को गाय के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करते देखा। देवैया ने शोर मचाया। उसका शोर सुनकर कई ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने सिद्दीकी पर आईपीसी की धारा 377 (स्वेच्छा से, प्रकृति के खिलाफ किसी पुरुष, महिला या जानवर के साथ शारीरिक संबंध बनाना) के तहत मामला दर्ज किया है।
बाद में पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





