भारत
कर्नाटक: मंगलुरु और बेल्लारी में लोकायुक्त टीम की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई
jantaserishta.com
8 April 2026 8:22 AM IST

x
बेंगलुरु: मंगलुरु में लोकायुक्त ने उप-ड्रग कंट्रोलर कार्यालय में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के पद पर कार्यरत के ऑफिस और घर पर छापेमारी की है। यह छापेमारी उप-ड्रग कंट्रोलर कार्यालय में असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के पद पर कार्यरत बबू बी.एन. के निवास और कार्यालय पर की गई है।
बताया गया कि लोकायुक्त की यह कार्रवाई उनके ज्ञात आय स्रोतों से असंगत संपत्ति रखने के आरोपों के तहत की गई। पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर के.एन. द्वारा लोकायुक्त को दी गई जानकारी के आधार पर, बबू बी.एन. पर अपने सेवा अवधि के दौरान वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में 6 मार्च को मंगलुरु लोकायुक्त पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच के दौरान, 7 मार्च को मंगलुरु लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक बी.पी. दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में लोकायुक्त पुलिस की छह टीमों ने बबू बी.एन. से संबंधित संपत्तियों पर छापेमारी की। इन संपत्तियों में चिक्कबल्लापुर जिले के बागेपल्ली कस्बे में उनके आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बेंगलुरु शहर में फ्लैट और मकान, तथा मंगलुरु में उनका निवास और कार्यस्थल शामिल थे।
छापेमारी में कुल 3,37,04,000 रुपए मूल्य की चल और अचल संपत्ति जब्त की गई। बेंगलुरु निवास पर नकद 23,64,000 रुपए के साथ कीमती सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए। लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी नीति के तहत की गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही लोकायुक्त की टीम ने बेल्लारी में मत्स्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर शिवन्ना के घर छापेमारी की। यह छापेमारी भी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। अधिकारियों के अनुसार, शिवन्ना के पास बेल्लारी में 14 साइटें हैं। केवल बेल्लारी शहर में ही 3 घर हैं। बेल्लारी जिले समेत विभिन्न स्थानों में कुल 44 एकड़ जमीन है।
घर में 8.5 लाख रुपए नकद पाए गए। बैंक खाते में 20 लाख रुपए जमा हैं। तीन दोपहिया वाहन बरामद हुए। यह सम्पत्ति शिवन्ना और उनके परिवार के नाम पर हैं। सूत्रों के अनुसार, अधिकारी शिवन्ना ने करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति भी अर्जित की है। लोकायुक्त अधिकारियों द्वारा छानबीन अभी जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





