भारत

पागल हाथी को पकड़ने के लिए शुरू किया गया ऑपरेशन 'लोन टस्कर'

jantaserishta.com
10 April 2023 1:10 PM IST
पागल हाथी को पकड़ने के लिए शुरू किया गया ऑपरेशन लोन टस्कर
x

DEMO PIC 

दावणगेरे (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के वन विभाग ने पिछले सप्ताह एक छात्रा को मारने और पांच लोगों को घायल करने वाले हाथी को पकड़ने के लिए सोमवार को ऑपरेशन 'लोन टस्कर' की शुरुआत की। वन विभाग की योजना ऑपरेशन में छह हाथियों को शामिल करने की है। करीब 150 लोगों को इसमें शामिल किया जाएगा। दस टीमें बनाई जा रही हैं जिनमें 10-10 लोग होंगे।
ड्रोन के जानकार और हाथियों के विशेषज्ञों को बेंगलुरु से बुलाया गया है। टीम इलाके में हाथी के पैरों के निशान के आधार पर ऑपरेशन की शुरुआत कर रही है।
अधिकारियों ने इलाके के ग्रामीणों से रात में घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। साथ ही कहा है कि वे कुछ दिन के लिए खेतों की तरफ भी न जाएं। उन्होंने आग्रह किया है कि लोग ऑपरेशन के दौरान टीमों के पीछे भी न आएं।
इस हाथी के कारण चन्नागिरि तालुका के सोमलापुरा और काशीपुरा गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। उसने पूरे इलाके में तबाही मचा रखी है और लोगों पर हमला कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story