भारत
पूर्व मुख्यमंत्री का बीजेपी से सवाल- क्या एयरो इंडिया 2023 से मिट जाएगी गरीबी?
jantaserishta.com
13 Feb 2023 5:57 PM IST

x
फाइल फोटो
हुबली (आईएएनएस)| जनता दल-सेक्युलर (जेडी-एस) के नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को एयरो इंडिया शो 2023 पर तंज कसते हुए सत्तारूढ़ बीजेपी से सवाल किया कि 'क्या यह कार्यक्रम किसी भी तरह से गरीबी मिटा देगा?' हुबली में चुनाव प्रचार के दौरान कुमारस्वामी ने कहा, क्या एयर शो गरीबी हटाने का कार्यक्रम है? क्या एयरो इंडिया शो में भाग लेने से गरीबी खत्म हो जाएगी? चुनाव के समय लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह एयरो इंडिया शो का 14वां संस्करण है। क्या इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है? कुमारस्वामी ने कहा, किस राजनीतिक दल ने उत्तर कर्नाटक क्षेत्र के साथ अन्याय किया है? मैंने महादयी नदी जल विवाद के संबंध में कानूनी और तकनीकी मुद्दों को सुधारने की सलाह दी थी। लेकिन, बीजेपी को सिर्फ पब्लिसिटी चाहिए थी। भाजपा यही करती रही है।
उन्होंने कहा, यह आरोप लगाया जा रहा है कि उत्तर कर्नाटक क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। क्षेत्र के नेताओं ने परियोजनाओं के नाम पर पैसे बनाए हैं। राष्ट्रीय पार्टी गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही हैं। राज्य में बीजेपी के सत्ता में आने के लिए सिद्दारमैया जिम्मेदार हैं।
उन्होंने कहा, भाजपा के गैर कानूनी काम मेरे द्वारा सामने लाए गए हैं, सिद्दारमैया द्वारा नहीं। वह केवल सत्ता के लिए राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस 10 साल तक बीजेपी को नहीं हरा सकती। भाजपा मुझे मुख्यमंत्री पद की पेशकश करने के लिए तैयार थी। केवल जेडी-एस ही बीजेपी को हरा सकती है।
Tagsपूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामीएच.डी. कुमारस्वामीएयरो इंडिया शो 2023एयरो इंडिया शोगरीबीबीजेपीFormer Chief Minister H.D. KumaraswamyH.D. kumaraswamyaero india show 2023aero india showpovertybjp
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





