भारत
नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में इंस्टा फ्रेंड को उम्रकैद की सजा, जानें मामला
jantaserishta.com
9 Feb 2023 11:28 AM IST

x
DEMO PIC
आरोपी नाबालिग लड़की के घर में उस समय आया था, जब घर में कोई नहीं था.
उडुपी (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के उडुपी जिला अतिरिक्त और सत्र न्यायालय की पॉक्सो फास्ट ट्रैक कोर्ट ने एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने वाले युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। युवक ने लड़की से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की थी। इस घटना की शिकायत तीन साल पहले करकला ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र में की गई थी और फैसला 7 फरवरी को सुनाया गया।
आरोपी की पहचान बेलथांगडी तालुक के वेनूर निवासी 26 वर्षीय राधाकृष्ण के रूप में हुई है, जिसने 2019 में इंस्टाग्राम के जरिए लड़की से दोस्ती की थी।
आरोपी नाबालिग लड़की के घर में उस समय आया था, जब घर में कोई नहीं था। उसने लड़की को बातों में बहला फुसला कर उसका यौन शोषण किया। आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया।
18 गवाहों की जांच करने वाले न्यायाधीश श्रीनिवास सुवर्णा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आरोप साबित होते हैं और आजीवन कारावास और 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसउडुपीयौन उत्पीड़नkarnatakakarnataka newskarnataka policeudupisexual harassment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





