भारत
कर्नाटक: फूड प्वाइजनिंग से बीमार पड़े छात्रों की हालत में सुधार, अधिकारियों ने ली राहत की सांस
jantaserishta.com
7 Feb 2023 4:34 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
बेंगलुरू (आईएएनएस)| बेंगलुरू में फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए 137 छात्रों में से अधिकतर नसिर्ंग और पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों की हालत में सुधार हो रहा है, इस खबर के बाद मेंगलुरु शहर के अधिकारियों ने मंगलवार को राहत की सांस ली। अस्पताल के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि भर्ती किए गए अधिकांश छात्रों को छुट्टी दे दी गई और कई को इलाज के बाद वापस भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि लगभग 13 छात्रों का अभी भी इलाज चल रहा है।
सोमवार को मंगलुरु के शक्तिनगर इलाके में हॉस्टल मेस में खाना खाने के बाद करीब 137 छात्रों ने फूड पॉइजनिंग की शिकायत की। छात्रों ने पेट दर्द, लूज मोशन और उल्टी की शिकायत की।
छात्रों को मंगलुरु के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फूड प्वाइजनिंग का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।
Tagsबेंगलुरूबेंगलुरू न्यूज़बेंगलुरू पुलिसफूड प्वाइजनिंगBengaluruBengaluru NewsBengaluru PoliceFood Poisoning
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





