भारत
हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार, ऐसे फंसाते थे
jantaserishta.com
5 Nov 2022 3:17 PM IST

x
DEMO PIC
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को दो महिलाओं समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर राज्य में सक्रिय एक हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने हाईकोर्ट में एक कर्मचारी जयराम की शिकायत पर कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक जयराम का परिचय अनुराधा नामक महिला से दो साल पहले कोर्ट में हुआ था। छह महीने पहले वह फिर उससे मिली और 10 हजार रुपये का कर्ज लिया। इसे लौटाने के बाद उसने अक्टूबर में फिर से उससे 5 हजार रुपये का कर्ज मांगा।
जयराम ने उसके घर जाकर रुपये दिए, लेकिन घर से बाहर आते समय चार लोगों ने उसे दबोच लिया और उससे 2 लाख रुपये की मांग की।
एक आरोपी ने जयराम की पत्नी और बच्चों को फोन किया और कहा कि उसने उसकी पत्नी के साथ बलात्कार का प्रयास किया है। बाद में जयराम ने कामाक्षीपाल्या थाने में आरोपी के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया।
जांच में जुटी पुलिस का पता चला कि दावणगेरे शहर के निवासी आरोपी ने हनी-ट्रैपिंग के जरिए पैसे वसूलने के लिए गिरोह बनाया था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





