भारत

उद्योगपति को धमकी देने के आरोप में कर्नाटक हिंदू महासभा का प्रमुख गिरफ्तार

jantaserishta.com
15 Dec 2022 1:13 PM IST
उद्योगपति को धमकी देने के आरोप में कर्नाटक हिंदू महासभा का प्रमुख गिरफ्तार
x
दक्षिण कन्नड़ (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पवित्रान को एक उद्योगपति को धमकाने और उससे जबरन वसूली का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने उद्योगपति को धमकी दी थी कि वह सोशल मीडिया पर उनकी निजी जानकारियां सार्वजनिक कर देगा। शिकायत के बाद सूरतकल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने कहा कि कावूर में रहने वाले उद्योगपति सुरेश, आरोपी राजेश पवित्रन के साथ एक व्यवसाय करने पर विचार कर रहे थे। हालांकि, सुरेश अपनी गतिविधियों के बारे में संदेह बढ़ने के बाद पीछे हट गए।
इससे आरोपी भड़क गया और जबरदस्ती उसका लैपटॉप छीन लिया। पवित्रन ने कथित तौर पर जबरन पैसे और गोल्ड की मांग की। पुलिस ने कहा कि उसने यह भी धमकी दी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह उसके हाथ-पैर काट देगा।
आरोपी ने धमकी दी थी कि वह लैपटॉप पर उसकी सारी निजी जानकारी पब्लिक डोमेन में डाल देगा। इसके बाद सुरेश ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। एक डॉक्टर सानिजा के खिलाफ भी मामला दर्ज है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story