भारत

हाईकोर्ट का सीएम के राजनीतिक सचिव, सलाहकार पदों को लेकर सरकार को नोटिस

jantaserishta.com
25 Feb 2023 11:23 AM IST
हाईकोर्ट का सीएम के राजनीतिक सचिव, सलाहकार पदों को लेकर सरकार को नोटिस
x
बेंगलुरू (आईएएनएस)| महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को वफादारों को समायोजित करने के लिए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव और सलाहकार के पदों के सृजन को चुनौती देने वाली याचिका पर भाजपा सरकार को नोटिस जारी किया। समाज परिवर्तन समुदाय द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश पी.बी. वराले और न्यायमूर्ति अशोक एस किनागी ने नोटिस जारी किया।
याचिका में केवल समर्थकों को समायोजित करने के लिए मुख्यमंत्री के सलाहकार और राजनीतिक सचिव जैसे पदों के सृजन पर सवाल उठाया गया था। भाजपा विधायक एम.पी. रेणुकाचार्य, पूर्व विधायक डीएन देवराज, नेता बेलूर सुदर्शन और केदारनाथ मुड्डा को भी नोटिस भेजा गया है।
याचिका में दावा किया गया है कि रेणुकाचार्य और पूर्व विधायक जीवराज को सीएम के राजनीतिक सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि सुदर्शन और मुड्डा को क्रमश: ई-प्रशासन विभाग और वाणिज्य उद्योग विभाग में सीएम के सलाहकार के रूप में कैबिनेट मंत्री के स्तर पर नियुक्त किया गया है।
याचिका में आगे दावा किया गया कि इन नियुक्तियों के लिए सरकार का फैसला असंवैधानिक है, और यह एक राजनीतिक रणनीति है जो सरकारी खजाने पर बोझ डालती है। उनकी मांग है कि इन पदों को खत्म किया जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story