भारत

कर्नाटक ने शिक्षा विभाग से मदरसों की गतिविधियों पर रिपोर्ट देने को कहा: सूत्र

jantaserishta.com
30 Sept 2022 6:03 PM IST
कर्नाटक ने शिक्षा विभाग से मदरसों की गतिविधियों पर रिपोर्ट देने को कहा: सूत्र
x
बेंगलुरू (आईएएनएस)| कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग को राज्य में मदरसों की गतिविधियों पर एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया, जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो गई। सूत्रों के मुताबिक, राज्य में हिंदू संगठनों द्वारा मदरसों पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बीच शिक्षा विभाग ने यह कवायद शुरू की है।
आरोप है कि मदरसों में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं।
सरकार ने विभाग से राज्य के 960 मदरसों के बारे में रिपोर्ट देने को कहा है।
शिक्षा विभाग के आयुक्त के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया गया है, जो मदरसों की गतिविधियों पर विस्तृत रिपोर्ट देगी।
भाजपा के सूत्रों ने कहा कि रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद इस पर फैसला किया जाएगा कि मदरसों पर प्रतिबंध लगाया जाए या इन्हें शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में लाया जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story