भारत

कर्नाटक सरकार का फैसला: सीएम ने कहा- कल से 14 दिन के लिए सख्त पाबंदियां शुरू

jantaserishta.com
26 April 2021 2:33 PM IST
कर्नाटक सरकार का फैसला: सीएम ने कहा- कल से 14 दिन के लिए सख्त पाबंदियां शुरू
x
फाइल फोटो 

कोरोना वायरस की ताजा लहर से जूझ रहे कर्नाटक ने दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाने का ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री बीएस. येदियुरप्पा ने सोमवार को ऐलान किया है कि राज्य में दिल्ली और महाराष्ट्र से भी तेजी से कोरोना फैल रहा है, ऐसे में 14 दिनों के लिए 'लॉकडाउन' लगाया जा रहा है. कर्नाटक में ये सख्त पाबंदियां कल रात से लागू की जाएंगी.

इस लॉकडाउन के दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं की छूट रहेगी. लेकिन जरूरी सामान से जुड़ी दुकानें भी 4 घंटे ही खुली रहेंगी. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को खुला रखा जाएगा, लेकिन गारमेंट-कंस्ट्रक्शन को बंद रखा जाएगा.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री का कहना है कि राज्य में 1 मई से 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी. 45 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को पहले ही वैक्सीन मुफ्त दी जा रही है.
कोरोना के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्थानीय अधिकारियों के हाथ में सख्ती लागू करने की ताकत होगी, जबकि जहां कर्फ्यू लगा हुआ है, वो पहले की तरह चलता रहेगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story