भारत

कर्नाटक सरकार के कर्मचारी 1 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे

jantaserishta.com
25 Feb 2023 4:44 PM IST
कर्नाटक सरकार के कर्मचारी 1 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे
x

DEMO PIC 

शिवमोग्गा (आईएएनएस)| सत्तारूढ़ भाजपा को झटका देते हुए कर्नाटक सरकार कर्मचारी संघ ने घोषणा की है कि अगर सातवें वेतन आयोग को लागू करने की उनकी मांग नहीं मानी गई तो राज्य में एक मार्च से सरकारी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। संघ के अध्यक्ष सी.एस. शदाक्षरी ने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों ने ड्यूटी पर नहीं जाने और राज्य भर में विरोध शुरू करने का फैसला किया है।
शदाक्षरी ने शिवमोग्गा में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सरकारी कर्मचारियों के प्रति आंखें मूंद ली हैं। सीएम बोम्मई के रवैये से नौ लाख सरकारी कर्मचारियों में मायूसी है।
उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों और अन्य संस्थानों में काम से अनुपस्थित रहकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि विरोध तभी वापस लिया जाएगा जब सरकार सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के लिए अंतरिम आदेश पारित करेगी। नहीं तो हम आंदोलन जारी रखेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story