कर्नाटक सरकार ने मुहर्रम के जुलूस पर लगाई रोक, गणेश चतुर्थी पर नहीं सजेंगे पंडाल, पढ़े पूरा गाइडलाइन

बेंगलुरु. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने राज्य में मुहर्रम के जुलूस पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. सरकारी आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध 12 अगस्त से 20 अगस्त तक जारी रहेगा. इसके अलावा सरकार ने गणेश चतुर्थी के दौरान भी पंडाल सजाने पर रोक लगा दी है. हाल ही में खबर आई थी कि कर्नाटक में 16 अगस्त के बाद आंशिक रूप से लॉकडाउन लगाया जा सकता है. इसके अलावा राज्य में यात्रा को लेकर भी नए नियम लागू किए जा चुके हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





