
x
घर पर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली।
बेलगावी (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के बेलगावी जिले में गुरुवार को एक युवक द्वारा कथित रूप से छोड़े जाने के बाद एक लड़की के आत्महत्या करने की घटना सामने आई। मृतक लड़की की पहचान तेजस्विनी गंगप्पा गुर्जर (21) के रूप में हुई है। यह घटना तीन दिन पहले बेलागवी जिले के तवामशी गांव में हुई थी, लेकिन गुरुवार को प्रकाश में आई।
पुलिस के मुताबिक, तेजस्विनी के परिजनों का आरोप है कि वह पिछले दो साल से आसिफ देसाई नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध में थी। तेजस्विनी से शादी करने का वादा करने के बावजूद, आसिफ कथित तौर पर पीछे हट गया और रिश्ता खत्म कर दिया। जिसके बाद तेजस्विनी ने अपने घर पर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली।
तेजस्विनी के परिजन उसकी मौत के लिए आसिफ को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। परिवार के सदस्यों ने यह भी दावा किया है कि आसिफ को पहले हत्या के प्रयास के मामले में जेल किया गया था। पुलिस ने आसिफ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसबॉयफ्रेंडखुदकुशीKarnatakaKarnataka NewsKarnataka Policeboyfriendsuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





