भारत

एक ही परिवार के चार लोग अपार्टमेंट में मृत मिले, पुलिस जांच में जुटी

jantaserishta.com
17 Feb 2025 1:39 PM IST
एक ही परिवार के चार लोग अपार्टमेंट में मृत मिले, पुलिस जांच में जुटी
x
पुलिस को संदेह है कि चेतन ने पहले तीनों को जहर दिया और फिर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मैसूरु: कर्नाटक में मैसूरु शहर के विश्वेश्वरैया नगर इलाके में एक अपार्टमेंट में सोमवार को एक ही परिवार के चार लोग संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान चेतन (45), उनकी पत्नी रूपाली (43), उनके बेटे कुशल (15) और चेतन की मां प्रियंवदा (62) के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है कि चेतन ने पहले तीनों को जहर दिया और फिर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मैसूरु शहर की पुलिस आयुक्त सीमा लाटकर ने घटनास्थल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। परिवार के चार लोग मृत पाए गए हैं। चेतन की मां एक फ्लैट में मृत पाई गई और बाकी सभी उसी अपार्टमेंट परिसर के दूसरे फ्लैट में मृत पाए गए। उन्होंने आगे कहा कि प्रियंवदा अलग रहती थीं। मृतक चेतन ने अमेरिका में रहने वाले अपने भाई भरत को फोन करके बताया था कि वह अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर रहा है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि भरत ने तुरंत रूपाली के माता-पिता को फोन करके चेतन के अपार्टमेंट में पहुंचने को कहा था। जब तक वे फ्लैट पर पहुंचे, तब तक घटना हो चुकी थी। उन्होंने सुबह 6 बजे पुलिस को फोन किया और विद्यारण्यपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चेतन मध्य पूर्व में श्रमिकों को भेजने का काम करता था और वित्तीय समस्याओं के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने फ्लैट से चेतन द्वारा लिखा गया एक नोट भी बरामद किया है, जिसमें उसने लिखा है कि परिवार वित्तीय संकट के कारण यह कदम उठा रहा है। उसके परिवार के सदस्यों की मौत के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है।
नोट में चेतन आगे लिखा कि पुलिस को उनके परिवार के अन्य सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों को उनकी मौत के लिए परेशान नहीं करना चाहिए। चेतन ने यह भी उल्लेख किया कि उसे यह कदम उठाने का अफसोस है और वे इसके लिए जिम्मेदार है। पुलिस ने बताया कि चेतन ने अपने भाई भरत को तड़के 4 बजे फोन किया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story