भारत

सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, रफ्तार ने छीनी जिंदगियां

jantaserishta.com
28 Feb 2024 4:58 PM IST
सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, रफ्तार ने छीनी जिंदगियां
x

सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, रफ्तार ने छीनी जिंदगियां

बेंगलुरु: कर्नाटक के बीदर जिले में बुधवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के उदगीर क्षेत्र के रहने वाले दस्तगीर दावाला साब (36), रशीदा शेख (41), वली (31) और अमन शेख (51) के रूप में हुई।
घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार यह यात्री टाटा ऐस वाहन में सवार थे, हादसे के समय यह वाहन एक ट्रक से जा टकराया। पीड़ित महाराष्ट्र के उदगीर से हैदराबाद शहर जा रहे थे। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में एक ड्राइवर की भी मौत हो गई। दन्नूरू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में अभी और जानकारी सामने आनी बाकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story