भारत

टूटा दुखों का पहाड़...एक ही परिवार के 5 लोग नहर में डूबे, 3 के शव बरामद

jantaserishta.com
26 April 2023 10:16 AM IST
टूटा दुखों का पहाड़...एक ही परिवार के 5 लोग नहर में डूबे, 3 के शव बरामद
x

DEMO PIC 

मचा कोहराम.
मांड्या (आईएएनएस)| एक दु:खद घटना में कर्नाटक के मांड्या जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोग तैरते समय नहर में डूब गए। मृतकों की पहचान महताब (10), अनीशा बेगम (34), तस्मिया (22), अशरक (28) और अफीका (22) के रूप में हुई है। ये सभी रमजान के बाद छुट्टियां मनाने बेंगलुरू से अपने करीबी रिश्तेदार के यहां आए थे।
दमकल और आपातकालीन सेवाओं के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर नहर से तीन शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने कहा कि शेष दो शवों की तलाश की जा रही है। घटना बसरालू थाना क्षेत्र की है। पांचों डोड्डाकोट्टागेरे गांव के पास विश्वेश्वरैया नहर (वीसी) में तैरने गए थे। मृतक बेंगलुरु के नीलासंद्रा इलाके में रहता था।
पुलिस ने बताया कि मृतक सोमवार को उसी स्थान पर आए थे और तैरकर सकुशल वापस गए थे। लेकिन मंगलवार को हादसा हो गया। पुलिस जानकारी जुटा रही है और जांच में जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story