
x
बेंगलुरू (आईएएनएस)| गाय और भैंसों को ले जाने के आरोप में कथित रूप से एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी पुनीत केरेहल्ली सहित पांच गौरक्षकों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी को सथानूर पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी पिछले पांच दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस ने पुख्ता जानकारी जुटाकर इन्हें दबोच लिया।
पुनीत केरेहल्ली के नेतृत्व में, समूह ने 31 मार्च को रामनगर जिले के सथानूर पुलिस थाने की सीमा में गायों और भैंसों को ले जा रहे एक कैंटर को रोक दिया था। उन्होंने दावा किया था कि गायों और भैंसों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था।
हालांकि, 1 अप्रैल को कैंटर में सवार सथनूर के पास गुट्टालु निवासी 35 वर्षीय इदरीस पाशा को घटनास्थल पर मृत पाया गया। पाशा के परिवार ने आरोप लगाया कि केरेहल्ली और अन्य लोगों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।
परिवार ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 341, 504, 506, 324, 302, 34 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। रामनगर के एसपी कार्तिक रेड्डी ने तब उन्हें पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया था। आगे की जांच जारी है।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसमवेशीगौरक्षक गिरफ्तारगौरक्षकKarnatakaKarnataka NewsKarnataka Policecattle
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





