भारत

नाबालिग से शादी करने के आरोप में युवक के खिलाफ एफआईआर

jantaserishta.com
3 Feb 2023 1:57 PM IST
नाबालिग से शादी करने के आरोप में युवक के खिलाफ एफआईआर
x
पैसे का लालच देकर लड़की से शादी की.
हुबली, (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक के हुबली शहर में शुक्रवार को एक युवक के खिलाफ 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से शादी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी हनुमंता उप्परा तीन बच्चों का पिता है और उसने पैसे का लालच देकर लड़की से शादी की।
शादी बेलगावी के रामदुर्ग तालुक के इदकल पडेप्पा मंदिर में हुई। बाल कल्याण अधिकारी ने बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि उप्पारा की पहली पत्नी नेत्रा ने भी इस संबंध में उसके खिलाफ अलग से शिकायत दर्ज करायी है।
उत्तर कर्नाटक के जिलों में बाल विवाह बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। लोगों की खराब स्थिति उन्हें कम उम्र में अपनी बेटियों की शादी करने के लिए मजबूर कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story