
x
यादगीर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| कर्नाटक आबकारी विभाग की टीमों ने गुरुवार को राज्य में गांजे के फार्म पर छापेमारी की। साथ ही दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आबकारी विभाग की टीमों ने ये छापेमारी यादगीर जिले में मारिजुआना यानी गांजे की खेती करने वाले कृषि फार्मों पर की है। आबकारी अधिकारियों का कहना है कि टीम ने चार जगहों पर छापेमारी की है। जिसमें उल्लेसुगुर गांव में तीन और यादगीर के सुरापुरा तालुक का इवूर गांव शामिल है। इस सिलसिले में टीम के द्वारा दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
इस दौरान आबकारी विभाग की टीमों ने तीन किलो सूखा गांजा और तीन किलो ताजा गांजा भी जब्त किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी गांजा तैयार करते थे और उसे स्टोर करके संभावित ग्राहकों को बेचते थे। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक एक्ट (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





