भारत
कर्नाटक चुनाव: राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण और योगी आदित्यनाथ आज बीजेपी के लिए करेंगे प्रचार
jantaserishta.com
26 April 2023 11:05 AM IST

x
बेंगलुरु (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और निर्मला सीतारमण बुधवार को कर्नाटक में भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए उत्तर और दक्षिण कर्नाटक के विभिन्न स्थानों पर ये सभी नेता पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से मैसूरु पहुंचेंगे और मांड्या में रोड शो और चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे। वह दोपहर तक उत्तरी कर्नाटक के विजयपुरा जिले में पहुंचेंगे और बसवना बागवाड़ी में चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले बसवेश्वर मंदिर जाएंगे।
योगी लखनऊ लौटने से पहले इंडी टाउन पहुंचेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह वोक्कालिगा और लिंगायत दोनों क्षेत्रों में पहुंचेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बेलगावी और बागलकोट जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके अलावा, वह कागवाड़ा, बैलहोंगल और बागलकोट जिलों में जनसभाओं में भी भाग लेंगे।
कलबुर्गी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी। वह भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करेंगी और संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
सीतारमण अलंद में एक संवाद कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी। बाद में शाम को वह कलबुर्गी शहर में घर-घर जाकर प्रचार करेंगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेलगावी जिले के हुक्केरी में एक जनसभा में हिस्सा लेंगे। वह गोकक और रामदुर्ग में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विजयपुरा में सिद्धेश्वर आश्रम जाएंगे और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वह बाबलेश्वर शहर में चुनाव प्रचार करेंगे।
Tagsबीजेपीकर्नाटक चुनावकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक बीजेपीBJPKarnataka ElectionKarnatakaKarnataka NewsKarnataka BJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





