भारत

कर्नाटक चुनाव: खत्म हुआ मतदान

jantaserishta.com
10 May 2023 6:14 PM IST
कर्नाटक चुनाव: खत्म हुआ मतदान
x

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह से हो रहा मतदान शाम छह बजते ही खत्म हो गया है. हालांकि, अब भी जो वोटर लाइन में लग चुके हैं, वे अपना वोट डाल सकेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि कुल वोट फीसद 70% के पार जा सकता है.

अब सभी की निगाहें कुछ ही देर में आने वाले एग्जिट पोल पर टिकी हुई हैं. साल 2018 के चुनाव की बात करें तो 2018 में जब जनता ने किसी को पूर्ण बहुमत नहीं दिया तो पहले बीजेपी की सरकार 6 दिन रही, फिर जेडीएस की एक साल 64 दिन तक सरकार रही और फिर बीजेपी की सरकार करीब 3 साल 286 दिन से चुनाव होने तक बनी रही.

राज्य में शाम 5 बजे तक 65.69 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. बता दें कि इससे पहले दोपहर 3 बजे तक 52.18% मतदान हुआ था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story