भारत

कर्नाटक चुनाव: शिवमोग्गा जाएंगे अमित शाह, चामराजनगर में प्रचार करेंगे राहुल गांधी

jantaserishta.com
1 May 2023 11:31 AM IST
कर्नाटक चुनाव: शिवमोग्गा जाएंगे अमित शाह, चामराजनगर में प्रचार करेंगे राहुल गांधी
x

फाइल फोटो

बेंगलुरू (आईएएनएस)| कर्नाटक में मतदान की तारीख करीब आते ही राष्ट्रीय दलों के शीर्ष नेताओं का प्रचार तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कई कार्यक्रम हैं। शाह संवेदनशील शिवमोग्गा शहर का दौरा कर रहे हैं और वहां रोड शो करेंगे। शिवमोग्गा में पिछले साल बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के बाद सांप्रदायिक हिंसा हुई थी और उसके बाद चाकू से हमले की कई घटनाएं हुईं। फरवरी, 2022 में शहर में आठ दिनों से अधिक समय तक कर्फ्यू लगा रहा।
अमित शाह शाम को चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। रोड शो शिवप्पा नायक सर्कल से शुरू होगा और लक्ष्मी टॉकीज के पास समाप्त होगा। भाजपा ने दिग्गज नेता के.एस. ईश्वरप्पा को टिकट देने से इनकार किया है, ईश्वरप्पा के दाहिने हाथ चन्नबासप्पा को अपना उम्मीदवार बनाया है।
गृह मंत्री शाह तुमकुरु जिले में गुब्बी, तिप्तुर विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो भी करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी चामराजनगर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के बाद, राहुल गांधी पहली बार इस क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।
गांधी और खड़गे चामराजनगर शहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां भाजपा ने वरिष्ठ नेता वी. सोमन्ना को मैदान में उतारा है।
सोमन्ना वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से विपक्ष के नेता सिद्दारमैया के खिलाफ भी चुनाव लड़ रहे हैं।
कांग्रेस की रणनीति दलित वर्गों के अपने वोट बैंक को बरकरार रखना है।
कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में 18 विधानसभा सीटों वाले बेलागवी जिले के पांच निर्वाचन क्षेत्रों में रोड शो करेंगे।
पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी के दलबदल से भाजपा को इस क्षेत्र में बगावत का सामना करना पड़ रहा है। वह कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story