भारत
कर्नाटक चुनाव: जेपी नड्डा और अमित शाह उम्मीदवारों के चयन को लेकर कर रहे बैठक
jantaserishta.com
8 April 2023 1:33 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कर्नाटक विधान सभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर कर्नाटक कोर ग्रुप के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक-एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं।
नड्डा के आवास पर हो रही इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष, कर्नाटक चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कर्नाटक प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील समेत कई अन्य नेता भी मौजूद हैं।
बैठक में कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट पर विचार किया जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी जेपी नड्डा के आवास पर उम्मीदवारों के चयन के लिए देर रात तक मैराथन बैठक हुई थी।
सूत्रों के मुताबिक कोर ग्रुप की बैठक में एक-एक सीट को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, रविवार 9 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो सकती है, इसमें उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
Tagsकर्नाटक चुनावकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक बीजेपीजेपी नड्डाअमित शाहKarnataka ElectionsKarnatakaKarnataka NewsKarnataka BJPJP NaddaAmit Shah
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





